: :    स्ववित्त पोषित संस्था

एम०जी० पालीटेक्निक, हाथरस में कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, जवाहरलाल नेहरू पालीटेक्निक, महमूदाबाद (सीतापुर) में कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग तथा इनफारमेशन टेक्नॉलाजी, फिरोजगांधी पालीटेक्निक, रायबरेली में कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग इनफारमेशन टेक्नॉलोजी एवं पी०जी० डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन तथा श्री रामदेवी रामदयाल त्रिपाठी महिला पालीटेक्निक, कानपुर में कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग एवं इनफारमेशन टेक्नॉलाजी में डिप्लोमा पाठ्यक्रम तथा पी०जी० डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन एवं श्री अनार देवी खण्डेलवाल महिला पालीटेक्निक मथुरा में इलेक्ट्रानिक्स इंजी० पाठ्यक्रम स्ववित्त पोषित योजना के अन्तर्गत चलाये जा रहे हैं। स्ववित्त पोषित योजना के अन्तर्गत प्रवेश शुल्क प्रतिवर्ष लगभग रू० 15,500/- है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) - 2009 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी पाठ्यक्रम एवं संस्था के विकल्प भरने से पूर्व भली-भांति समझ लें कि स्ववित्त पोषित योजना के अन्तर्गत चलाये जा रहे पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुल्क भिन्न है तथा इन पाठ्यक्रमों में परिषद द्वारा प्रवेशित अभ्यर्थियों के अन्य संस्था/पाठ्यक्रम में स्थानान्तरण लेने पर प्रवेश शुल्क के समायोजन किये जाने का प्राविधान नहीं है।* इस सत्र से वी०आर०इन्जी०इन्स्टी० विचपुरी आगरा में कम्प्यूटर साइंस एण्ड इन्जी०, मैके०इन्जी० (रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कंडीशनिंग), एम०जी०पाली० हाथरस में - मैके०इंजी० (रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कन्डीशनिंग), हण्डिया पाली०, हण्डिया, इलाहाबाद में इलेक्ट्रानिक्स इंजी०, इनफारमेशन टेक्नालाजी, डी०जे०पाली० बडौत, बागपत में सिविल इंजी० (स्पेशलाइजेशन इन इनवायरमेन्ट इंजी०), इलेक्ट्रानिक्स इंजी० एवं कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी० पाठ्यक्रम संचालित किया जाना प्रस्तावित है।

 

* उपरोक्त स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों में प्रवेश/आबंटन ए०आई०सी०टी०ई० के अनुमोदनोपरान्त किया जायेगा।

राज्य सरकार अथवा प्राविधिक शिक्षा परिषद, उ०प्र०, लखनऊ बिना किसी पूर्व सूचना के किसी भी संस्था/पाठ्यक्रम में उपलब्ध सीटों की क्षमता को परिवर्तित कर सकती है अथवा किसी पाठ्यक्रम विशेष में प्रवेश बन्द या प्रारम्भ कर सकती है।