|
उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन एवं निगेटिव मार्किंग :-
-
वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न में उत्तर
के कुल 4 विकल्प होंगे और प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर
03 अंक दिये जायेंगे।
उत्तर के चारों विकल्पों में सही उत्तर केवल एक ही होगा।
-
एक से अधिक गोलों को भरने पर उत्तर गलत माना जायेगा।
-
प्रत्येक गलत उत्तर पर 01 निगेटिव अंक दिया जायेगा।
-
किसी भी प्रश्न का उत्तर न देने पर निगेटिव अंक नहीं
दिये जायेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि जिस उत्तर के बारे में वे
सुनिश्चित न हों उसका हल न भरें। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सभी उत्तर विशेष
प्रकार से बनायी गयी ओ०एम०आर० शीट पर देना होगा।
-
प्रश्नों के उत्तर को ओ०एम०आर० शीट पर एच०बी० पेन्सिल
द्वारा भरा जायेगा। उत्तर की ओ०एम०आर० शीट पर जो परीक्षा बुकलेट का कोड अभ्यर्थी
द्वारा अंकित किया जायेगा, उसी कोड के आधार पर उत्तर से संबंधित ओ०एम०आर० शीट
की जाँच की जायेगी।
योग्यताक्रम सूची :
प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से सम्बद्ध
पालीटेक्निकों में चल रहे पाठ्यक्रमों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उ०प्र०
के माध्यम से प्रवेश पाने के लिए सभी अभ्यर्थियों को प्रश्न-पत्र के दोनों खण्डों
में सम्मिलित रूप से परिषद द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हता अंक
(MINIMUM
QUALIFYING MARKS) प्राप्त करना अनिवार्य होगा। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए
अभ्यर्थियों की प्रश्न-पत्र के दोनों खण्डों (खण्ड-एक व खण्ड-दो) में प्राप्त कुल
प्राप्तांकों के आधार पर योग्यताक्रम सूची
(MERIT LIST) तैयार की जायेगी। यदि कुछ
छात्रों के प्राप्तांक समान होते हैं तो उनकी योग्यता अधिक आयु वाले को
योग्यताक्रम में वरीयता देकर निश्चित की जायेगी।
संस्था एवं पाठ्यक्रम का
आवंटन :
अभ्यर्थियों के
संस्था व पाठ्यक्रम का आबंटन इस वर्ष से काउन्सलिंग के माध्यम से किया जाना है।
काउन्सलिंग हेतु छात्र / छात्राओं को उनकी ओपन मेरिट के आधार पर बुलाया जायेगा।
आरक्षण का लाभ काउन्सलिंग के समय सीट आवंटन में दिया जायेगा। सीटों का आवंटन
योग्यता सूची के आधार पर होगा।
आरक्षण सम्बन्धी प्रमाण-पत्र :
आरक्षण प्रमाण-पत्र जैसे अन्य पिछडी जाति, अनुसूचित जाति/अनुसूचित
जनजाति, सैनिक आश्रित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, विकलांग आदि को आरक्षण
का लाभ अनुमन्य करने हेतु प्रमाण-पत्रों के उ०प्र० शासन द्वारा निर्धारित नवीनतम प्रारूप पर
प्रवेश के समय प्रस्तुत करना होगा। उक्त प्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा
हस्ताक्षरित होना आवश्यक है। जो अभ्यर्थी आवेदन-पत्र में दर्शाये गये आरक्षण वर्ग
के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र प्रवेश के समय प्रधानाचार्य/प्रवेश
समिति के समक्ष प्रस्तुत नही कर पायेंगे, वे प्रवेश के पात्र नहीं होंगे। अत:
अभ्यर्थी को चाहिए कि वह आवेदन-पत्र भरते समय आरक्षण वर्ग तथा उपवर्ग के कालम
का विशेष ध्यान रखें तथा आरक्षित वर्गों की सीटों हेतु तब ही आवेदन करें, जब
वे वांछित प्रमाण-पत्र रखते हों एवं प्रवेश के समय प्रवेश समिति के समक्ष
प्रस्तुत कर सकें क्योंकि बाद में उन्हें किसी अन्य वर्ग में किन्हीं भी
परिस्थितियों में समायोजित नहीं किया जायेगा।
प्रवेश-पत्र :
प्रवेश-पत्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि के 15 दिन
पूर्व, अभ्यर्थी द्वारा लिखित पते पर डाक द्वारा भेजा जायेगा। इस प्रवेश-पत्र पर
अभ्यर्थी का पाठ्यक्रम ग्रुप, अनुक्रमांक, नाम, आरक्षण वर्ग, उपवर्ग, जन्म तिथि,
परीक्षा तिथि, परीक्षा समय तथा परीक्षा केन्द्र मुद्रित होगा। अभ्यर्थी को चाहिए
कि वह भेजे गये प्रवेश-पत्र पर अंकित आरक्षण वर्ग, उपवर्ग भली-भांति चेक कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर कार्यालय से परीक्षा तिथि से पूर्व प्रत्येक
दशा में सम्पर्क कर त्रुटि सुधार करवा लें अन्यथा चयनित हो जाने पर प्रवेश के समय
किसी भी प्रकार की त्रुटि का निवारण करना सम्भव नहीं होगा एवं ऐसे चयनित
अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय कठिनाई होगी तथा निरस्त हो जायेगा।
प्रवेश परीक्षा केन्द्र :
पाठ्यक्रम ग्रुप-A के समस्त पाठ्यक्रमों हेतु परीक्षा
केन्द्र सामान्यतया जिला- मुख्यालयों/शहरों में होंगे। परीक्षार्थी उस जनपद का
नाम एवं कोड भरें, जहाँ से वे परीक्षा देना चाहते हैं। परिषद को यह अधिकार
होगा कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा देने हेतु प्रदेश के जनपदों में कोई भी जनपद/परीक्षा
केन्द्र आबंटित कर सकता है। परिषद द्वारा आबंटित परीक्षा केन्द्र में कोई
परिवर्तन नहीं किया जायेगा। शेष अन्य ग्रुपों के पाठ्यक्रमों
(B,C,D,E,F,G,H,I तथा
J) हेतु केवल निम्न जनपदों में, जिनके कोड कोष्ठक में अंकित हैं, में परीक्षा
केन्द्र बनाये जायेंगे।
| 1.
मेरठ (29) |
2.
गाजियाबाद
(30) |
3. आगरा
(34) |
| 4. बरेली
(41) |
5. मुरादाबाद
(45) |
6.
कानपुर नगर
(49) |
| 7. इलाहाबाद
(55) |
8. झाँसी
(60) |
9. वाराणसी
(66) |
| 10. गोरखपुर
(76) |
11. लखनऊ
(85) |
12. फैजाबाद (91) |
यदि कोई अभ्यर्थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम
ग्रुप कोड-A
तथा अन्य ग्रुपों
B,C,D,E,F,G,H,I तथा
J के पाठ्यक्रमों की परीक्षा
में बैठने हेतु निर्धारित शैक्षिक अर्हतायें रखता है तथा यदि वह एक से अधिक
पाठ्यक्रम ग्रुपों की परिक्षाओं में बैठने का इच्छुक है तो उसे प्रत्येक ग्रुप की
परीक्षाओं हेतु अलग-अलग निर्धारित आवेदन-पत्र भरने होंगे। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा
केन्द्र हेतु विकल्प उसी जनपद का दें, जो उसके द्वारा आवेदित मुख्य परीक्षा (ग्रुप-A)
तथा अन्य पाठ्यक्रम ग्रुपों की परीक्षाओं के आयोजन हेतु भी निर्धारित है ताकि
उन्हें उन पाठ्यक्रम ग्रुपों की परिक्षाओं (प्रात: पाली एवं सायं पाली/अगली तिथि
की प्रात: पाली एवं सायं पाली) में सम्मिलित होने का अवसर मिल सके।
अलग-अलग
पाठ्यक्रम ग्रुपों में आवेदन-पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी कृपया यह देख लें कि
उसके द्वारा यदि एक से अधिक पाठ्यक्रम ग्रुपों में आवेदन किया गया है तो उनकी
परीक्षा तिथियां एवं अलग-अलग हों, जिससे परीक्षा में सम्मिलित होने में असुविधा न
हो।
प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल :
संयुक्त प्रवेश
परीक्षा - 2009 का परीक्षाफल विभिन्न माध्यमों के द्वारा जुलाई माह के मध्य में
प्रकाशित किया जायेगा जो कि इन्टरनेट पर भी उपलब्ध रहेगा।
अभ्यर्थियों के
संस्था व पाठ्यक्रम का आबंटन इस वर्ष से काउन्सलिंग के माध्यम से किया जाना है।
काउन्सलिंग जुलाई माह के अन्तिम सप्ताह में प्रारम्भ होगी, जिसका विस्तृत विवरण
(Schedule) बाद में उपलब्ध होगा।
परीक्षार्थियों के लिए निर्देश :
-
समय- परीक्षार्थी को परीक्षा आरम्भ होने के आधा
घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंच जाना चाहिए तथा परीक्षा केन्द्र पर लगे
सीटिंग प्लान में अपना निर्धारित कक्ष देखकर परीक्षा कक्ष में पहुंचना चाहिए।
इस कार्य में शीघ्रता करनी चाहिए, जिससे कि वह परीक्षा कक्ष में परीक्षा आरम्भ
होने से 20 मिनट पूर्व पहुंच सकें।
-
लेखन सामग्री- परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी
केवल HB पेन्सिल, एक अच्छे किस्म का रबर, एक पेन्सिल कटर, एक बाल पेन तथा स्केल
के अतिरिक्त ऐसी कोई सामग्री न लायें जो प्रत्यक्ष रूप से परीक्षा में सहायक हो
सके, क्योंकि ऐसी सामग्री का अभ्यर्थी के पास पाया जाना अनुचित साधन माना जा
सकता है। लागटेबुल, इलेक्ट्रानिक्स कैलकुलेटर, स्लाइड रूल तथा किसी भी प्रकार
का दूरभाष यन्त्र परीक्षा कक्ष में लाना वर्जित है।
HB पेन्सिल के अतिरिक्त किसी
अन्य प्रकार की पेन्सिल का प्रयोग न करें।
-
प्रवेश-पत्र- परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश-पत्र
(परिषद द्वारा निर्गत/परीक्षा केन्द्र पर बनवाया गया डुप्लीकेट प्रवेश-पत्र)
अवश्य लायें, जिसे परीक्षा कक्ष में परिनिरीक्षक/केन्द्र अधीक्षक/सम्बन्धित
अधिकारी द्वारा आवश्यकतानुसार मांगे जाने पर अवश्य प्रस्तुत करें। बिना
प्रवेश-पत्र के परीक्षा कक्ष में जाने से वंचित किया जा सकता है।
-
परीक्षार्थी तथा उत्तर चार्ट- परीक्षार्थी उत्तर
चार्ट को भरने में पूर्ण सावधानी बरतें। उत्तर चार्ट में सभी वांछित प्रविष्ठियाँ
स्पष्ट रूप से भरनी आवश्यक है। प्रतिष्टियाँ अपूर्ण या अस्पष्ट होने से
मूल्यांकन न होने पर होने वाली हानि का पूर्ण उत्तरदायित्व परीक्षार्थी का होगा।
परीक्षार्थियों की सुविधा एवं अभ्यास हेतु उत्तर चार्ट का नमूना विवरण-पुस्तिका
में दिया गया है। परीक्षा कक्ष में परिनिरीक्षक द्वारा दिया गया उत्तर चार्ट
कम्प्यूटर के प्रयोगार्थ है अत: सभी प्रतिष्टियों को अंग्रेजी में ही भरना
अनिवार्य है। अंकों हेतु विश्वमान्य संख्याओं
(Universal Numerals- 1,2,3,4,5 इत्यादि) का ही प्रयोग किया जाये।
-
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को
विशेष परिस्थियों में प्रवेश परीक्षा को निरस्त करने अथवा उसे पुन: कराने का
अधिकार रहेगा।
नोट : निम्न प्रमाण-पत्र
(1,2,3,4,5 तथा 6) आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करने की आवश्यकता नहीं है। यह अभ्यर्थी के चयनित होने की
दशा में, उसे प्रवेश के समय प्रस्तुत करना होगा। प्रवेश के समय प्रस्तुत न कर पाने
की दशा में चयन स्वत: निरस्त हो जायेगा। अभ्यर्थी विवरण पुस्तिका में दिये गये
निर्धारित प्रारूप पर आरक्षण से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र प्रवेश के समय प्रस्तुत करना
होगा।
|